Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट गाइडो द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निःशुल्क पानी पिलाने का सिलसिला जारी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निःशुल्क पानी पिलाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी राजशेखर, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज आदि ने राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट गाइडो की सराहना किया। डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी में यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। कहा कि आने वाले दिनों में स्काउट गाइड स्वयं सेवकों को जनहित के अन्य कार्यो से जोड़ा जायेगा।
मंगलवार को दिन में तपती दोपहरी के बीच जब टेªने पहुंची तो स्काउट गाइड हाथो में पानी लिये मुसाफिरों के डिब्बों तक भी पहुंचे। पुलिस परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। परीक्षा देने आये लोगों को भी शीतल जल मिलने पर सुकून हुआ। 
जिलाधिकारी राजशेखर और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने सेवा कार्य में लगे स्काउट गाइडो और आयोजकों को प्रमाण-पत्र देकर उनका हौसला बढाया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह, प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल, अबू अनस, श्रवण कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव, निवेदिता शुक्ल, निदा सिद्दीकी, अविनाश मौर्य, चित्रांजना आदि को सेवा कार्य के लिये प्रमाण-पत्र मिले तो उनके चेहरे खिल गये। 
मुसाफिरों को शीतल जल पिलाने वालों में जिला मुख्यायुक्त डा. मणिशंकर तिवारी, जिला सचिव डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकीय कन्या इण्टर कालेज प्रधानाचार्य नीलम सिंह, एल.आई.यू. इंसपेक्टर आलोक सिंह, जी.आर.पी. थानाध्यक्ष राम कृष्ण मिश्र, आर.पी.एफ. थानाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय, मुण्डेरवा थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप  चतुर्वेदी, योगेन्द्र कुमार यादव, अखिलेश्वर सिंह, अभिषेक, कल्लू बाबा, मनोज, अखिलेश, अजहर सिद्दीकी, अभिषेक अग्रहरि के साथ ही अनेक स्काउट गाइडो ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे