अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-28 पर स्थिति रानीमऊ चौराहे पर सोमवार की भोर एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में फैज़ाबाद से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार की ट्रक यूपी0-53यूटी 9272 रानीमऊ चौराहा स्थिति मां संतोषी इंटर कॉलेज के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई।और वो डिवाइडर को तोड़ते हुए लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग से दस मीटर दूर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को कुचलते हुए एक दुकान में जा घुसी।इस हैरत अंगेज हादसे में जहां एक होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दूसरा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल फैज़ाबाद में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों होमगार्ड जवान सुंदरलाल पुत्र शत्रोहन लाल आयु 50 वर्ष निवासी रानीमऊ थाना पटरंगा जिला फैज़ाबाद व राजाराम शुक्ल पुत्र भगौती शुक्ल निवासी सुमेरगंज थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी पटरंगा थाने में तैनात हैं।जहां से देर शाम रात्रि गश्त के लिये रानीमऊ में तैनात किए गए थे।कि गोरखपुर से झांसी जा रही तेज रफ्तार ट्रक अचानक रानीमऊ में इतनी अनियंत्रित हो गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग दस मीटर की दूरी पर एक बेंच पर बैठे होमगार्डों को कुचलते हुए रानीमऊ निवासी सुरेंद्र गुप्ता की दुकान में घुस गई।इस हादसे में राजाराम शुक्ला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि इनके साथ ड्यूटी पर तैनात रहे दूसरे होमगार्ड साथी सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।सुंदरलाल की बंदूक 14098 भी क्षतिग्रस्त हो गई।होमगार्ड को प्रातः लगभग 6:15 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।हैरत इस बात की रही कि इस हादसे में पुलिस विभाग के होमगार्ड जवान की मौत हो जाती है।और ड्यूटी पर तैनात दूसरा होमगार्ड गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रहा है जिनका हालचाल लेने कंपनी कमांडेंट या पुलिस के उच्चअधिकारी दोपहर तक जिला चिकित्सालय तक नही पहुँच पाए थे।घटना की सूचना पर हाइवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव व मवई थाना प्रभारी नीरज राय सहित अन्य पुलिस व होमगार्ड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।हाइवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया इस हादसे में एक होमगार्ड की मौत हुई है।जबकि गोरखपुर निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश व एक अन्य होमगार्ड सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे मवई सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ