अमरजीत सिंह
राशन कपड़ा सब्जी मसाला के साथ पांच पांच सौ रुपये की मदद कर अग्निपीड़ितों के पोंछे आंसू
फैज़ाबाद:थाना मवई के सैदपुर चौकी के बगल कोयली का पुरवा में लगी भीषण आग से 50 से अधिक परिवार तबाह हो गए।इस अग्निकांड में तबाह लगभग पूरा गांव की मदद के लिये क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र के अलावा समाजसेवी राजन पाण्डेय भी गांव पहुंच लोगों की सहायता कर उनके आंसू पोंछे।सोमवार की सुबह गांव पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने अग्निपीड़ितों को राशन सब्जी कपड़ा आदि दैनिक प्रयोग वस्तुओं के साथ 500 रुपये की तत्कालीन मदद करते हुए सभी अग्निपीड़ितों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कही।इन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के सभी संपन्न लोगो को आगे आना चाहिये और हरसंभव मदद करना चाहिये।इससे पूर्व मवई CHC के डॉक्टरों ने गांव में कैम्प लगाकर लोगो को निःशुल्क दवाये वितरित किये।मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने भी दरियादिली दिखाते हुए गांव पहुच कर सभी अग्निपीड़ितों को पांच पांच सौ रुपये दिए व आगे भी मदद करने की बात कही।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू के साथ मास्टर धर्मेंद्र सिंह पिंटू सुनबा प्रधान शेर बहादुर सिंह नान्ह महाराज सीताराम यादव तेज बहादुर गुप्ता डा0 विनोद मिश्र जग प्रसाद रावत आदि लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ