रमेश कुमार मिश्र/अशोक चौहान।
गोण्डा।मोनाड विश्व विद्यालय के छात्रों ने भी ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ० राना सब्यसांची के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक पेंटिंग इवेंट में शामिल होकर गोण्डा जिले के प्रमोद कुमार ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। चीन का रिकॅार्ड टूटने पर यह गौरव भारत को प्राप्त हो गया है। मजरा बैशन पुरवा मोहना जनपद गोण्डा के गुरुदीन के पुत्र प्रमोद कुमार ने 3 जून को दिल्ली में आयोजित एक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। यह पेंटिंग प्रतियोगिता शिवाजी स्टेडियम कनाट पैलेस नई दिल्ली में हुई।जिसमें देश के लगभग 1145 पेंटिंग कलाकारों ने भाग लिया।गोण्डा के प्रमोद कुमार ने "एक पेड़ एक जिंदगी" विषय पर पेंटिंग बनाई थी,जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल की गई है।प्रमोद ने बताया कि इससे पहले चीन में एक साथ 745 कलाकारों ने भाग लिया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॅार्ड का हिस्सा बनने पर उनके परिजन चाचा गयादीन भाई करन पत्रकार और सभी परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया और इससे गोण्डा जिले का ही नहीं,बल्कि पूरे देश का गौरव बताया। प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता व अपने भाई- बहन और अपने शुभचिंतकों को श्रेय दिया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ