Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने की ₹64000 की छिनैती


अखिलेश्वर तिवारी

घर में शादी कार्यक्रम के लिए निकाला था
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र में हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज के पास आज सोमवार की शाम एक बुजुर्ग से ₹64000 दो बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिए और रुपए छीनने के बाद बाइक पर बैठकर आराम से फरार हो गए । पीड़ित राम संवारे ने थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर का निवासी है और उसके घर में शादी का कार्यक्रम होने वाला है । शादी के लिए ही बैंक से ₹64000 निकाले थे । यह रुपए गन्ना मूल्य के रूप में उसके खाते में आया था । राम संवारे ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह इलाहाबाद बैंक शाखा सादुल्लानगर से 64 हजार रुपए निकाल कर साइकिल से अपने गांव कम्मरपुर के लिए जा रहा था । रास्ते में हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर ही दो बाइक सवार युवकों ने उसके साइकिल में ठोकर मार दी जिससे वह गिर गया । बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोककर उसे उठाने के बहाने उसके जेब में रखा 64 हजार रुपए निकाल लिया तथा बाइक पर बैठकर फरार हो गए । रुपए छीनने के समय उसने शोर शराबा किया जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करा दिया गया है । बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है तथा मामले की छानबीन भी गहराई से कराई जा रही है शीघ्र ही खुलासा भी किया जाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे