मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! पति व दो बच्चों के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से महिला व दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई ! सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार राजकुमार पाल(40) अंतु थाना इलाके के ईशीपुर गांव का रहने वाला है वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी (35) व बेटी जाह्नवी(3) व सोनम जो 9 माह की थी ! जिसे लेकर अपने ससुराल कन्हई थाना क्षेत्र के मरूवान गांव जा रहा था कि रास्ते मे चौक के पास रेलवे क्रासिंग बंद थी जिससे वह अपने पत्नी और बच्चों को उतार कर बाइक रेलवे क्रॉसिंग पार कर लिया वही पत्नी और बच्चे पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगे कि इसी बीच फैजाबाद की ओर से आ रही सरयू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई ! मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ