खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।एक सनसनीखेज घटना तब घटी जब पास के ही गांव में पति नौटंकी नाच देखने के लिए जा रहा था।पत्नी ने वँहा जाने से मना किया,पर पति ज़िद पे अड़ा रहा पत्नी के न मानने पर परेशान पति ने कमरे में खुद को बंद कर मिट्टी का तेल डाल कर अपने को आग के हवाले कर दिया
आगे पढ़ें पूरी घटना :
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियकला गांव में देर रात गांव के पास में ही राजेश कुमार पुत्र राम गरीब उम्र लगभग 36 साल नौटंकी नाच देखने जा रहा रहा था।पत्नी ने वँहा से जाने के लिए राजेश को मना किया,पति नही मान रहा था दोनों में बस इसी बात को लेकर बात बढ़ गयी।खार खाये पति ने खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का का तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया।जब आग की लपटों में पति घिर गया तो हैरान पत्नी ने गुहार लगाई,गुहार सुन कर आस-पास के लोग जबतक राजेश को बचाते तबतक उस के शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह से जल चुके थे।एमबुलेंस से घायल राजेश को सीएचसी भदैया भर्ती कराया गया,हालत गम्भीर देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया,वँहा से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ