Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में 25 दिनों से बाधित है बीएसएनएल नेटवर्क


डॉ ओपी भारती 

गोंडा :वजीरगंज में बी एस एन एल के नेटवर्क के लगभग 25 दिनों से बाधित रहने से वजीरगंज सहित लगभग एक दर्जन डाकघरों का काम ठप है।जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार बीती 30 मई से बीएसएनएल का एनएसपी-1 नेटवर्क फेल है।इसका उपयोग करना शुरू करते ही कंप्यूटर हैंग करने लगता है।जिससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।डाकघरों के उपभोक्ता चक्कर काटने को मजबूर हैं।यह स्थिति वजीरगंज के अतिरिक्त चंदापुर,नवाबगंज,दुर्जनपुर घाट, पूरे शिव दयाल गंज, श्रीनगर,महराजगंज,मनकापुर बाजार,धानेपुर जैसे डाकघरों सहित इलाहाबाद बैंक व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं की भी बताई जा रही है।सेवाएं बाधित होने के बावजूद इनके उपभोक्ताओं को बिल भुगतान भी करना है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे