अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती की संदिग्ध हालत में मिली लाश मौके पर पहुंची थाना नारायणा पुलिस ने हालात का जायजा लेते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया । क्योंकि अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस के अनुसार खून से लथ-पथ युवती को बहुत ही बेदर्दी से गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया गया है । संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश पर फटे कपड़ों से पुलिस को युवती के साथ किसी दुष्कर्म जैसी घटना का अंदेशा भी है । मृतका की उम्र (20 ) के आसपास बताई जा रही है । पुलिस को दुर्घटना वाली जगह से किसी तरह के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं । दुसरे नजरिए से यह प्रेम-प्रसंग का मामला भी हो सकता है । इस तरह आज फिर एक दामिनी लगता है दुष्कर्मियों के कुकृत्य की भेट चढ गई हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ