Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता पर केस दर्ज



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:थाना मवई के बाबा बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने गुरुवार को अपने पिता के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।इसमें पीड़िता ने अपने पिता पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है।युवती की तहरीर पर मवई थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उस के पिता शराब के नशे में आए और सुबेहा बाराबंकी निवासी  महिला से मुझे फोन पर बात कराया।तुम्हारे पिता मेरे पास सात दिनों तक मेरे बिस्तर पर सोए है।तुम अपना घर छोड़ दो नही तो तुम्हे जान से मार दूंगी और तुम्हारे मुह पर तेजाब डाल दूंगी।उसके बाद पिता ने मोबाइल छीन लिया।आरोप है कि रात में बेइज्जती करने के लिए छेड़खानी किया और मना करने पर हथगोले से जान से मारने की धमकी दी।उसके बाद गुरुवार की सुबह चप्पल जूता घूंसों और डंडे से मारने के बाद युवती बेहोस हो गई।आरोप है कि अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है। युवती ने बताया कि जब उसे होश आया तो इसकी शिकायत 181 हेल्पलाइन पर किया तो पहुची पीआरवी के साथ गुरुवार को दोपहर युवती मवई थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।पुलिस ने आरोपी को भी थाने बुला लिया।सुलह-समझौते के प्रयास किए गए लेकिन युवती रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ी रही।देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को प्रताड़ित करने व मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।उधर हिरासत में लिए गए युवती के पिता ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।उसका कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है। पारिवारिक विवाद के चलते ही वह झूठा आरोप लगा रही है।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवती का इलाज सीएचसी मवई में कराया जा रहा है ।आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे