सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । बस्ती जिले में लगातार हो रही विभिन्न दुर्घटनाओं के हुई मृत आत्माओं की शांति के लिए हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा अमहट शिव मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । बताते चले जून माह में अब तक 35 से अधिक लोग अपनी जान गवम चुके है । हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवी देवताओं से प्रार्थना की दुर्घटना में मृत आत्माओं की शांति मिले साथ ही देश व प्रदेश में इस तरीके की दुर्घटनाएं ना हो और लोग सुखी समृद्ध व खुशहाल रहे। इस अवसर पर महामंत्री विनय सिंह उपाध्यक्ष राम दिनेश चौधरी आलोक सिंह मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल जयप्रकाश सिंह घनश्याम मिश्रा सूरज प्रसाद दुबे धर्मेन्द्र कुमार अमृत लाल से प्रसाद सुबह शुक्ला विवेक शिवम सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ