अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:राष्ट्रीय राजमार्ग पर रबिवार को अलग अलग जगहो पर हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर लाश को पीएम के लिए और घायलो को उपचार की लिए सीएचसी भेजवाया जहा से डाक्टरों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी साथ दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है
पुलिस सूत्रो की माने तो पहली घटना पटरंगा थाना क्षेत्र हाइवे मियां का पुरवा चौराहे के पास पुल के पास उस समय हुआ जब लखनऊ की तरफ से आ रही जयलो कार यूपी 16 एटी 7616 आगे जा रही ट्रक आर जे 09 जीसी 8792 में जा घुसी जिससे कार में सवार एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि कार मे सवार तीन अन्य घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेते हुए घायलो को सीएचसी मवई भेजा चौकी प्रभारी भीम सेन यादव ने बताया कि जयलो कार आगरा से दरभंगा जा शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे कार में प्रशान्त सिंह 25 रियाज मो पुत्र उसमान 27,यासीन 30 व आदील 39 सवार थे जिनके आईड़ी पर एटा जिले के होने की पुष्टि हुई है साथ ही बताया कि रियाज की घटना स्थल पर मौत हो गयी यासीन व आदील की हालत निराशा जनक देखते हुए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया जबकि प्रशान्त सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी
दूसरी घटना रुदौली कोतवाली भेलसर चौकी क्षेत्र के भेलसर गॉव के सामने घटी जहा पर बताया जाता है कि सुबह भेलसर गॉव निवासी मेराज अहमद 65 के साथ उस समय घटी जब वह सुबह मार्निग वाक पर निकले थे तभी लखनऊ की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सूचना पर पहुची पुलिस ने सीएची रुदौली भेजवाया जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उक्त घटना की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी भेलसर बिनोद सिंह ने बताया कि लाश को बिना पीएम के परिजनों के आग्रह पर दाह संस्कार के लिए दे दिया गया है उधर मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ