Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत लाखों लूटे


मनीष ओझा
प्रतापगढ । बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर नकदी सहित लाखों के जेवरात लूट लिये और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के लालगंज कोतवाली के अजगरा बाजार निवासी राम सिंह शनिवार शाम करीब आठ बजे घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसीबीच आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और राम सिंह सहित पूरे परिवार को घर के अंदर बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट की। वे 50 हजार रुपये व करीब 10 लाख के जेवर समेट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश परिवार के लोगों को बाहर से बंद कर भाग निकले। बाद में छत पर जाकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। राम सिंह ने वारदात में पड़ोस के ही दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे