मनीष ओझा
प्रतापगढ । रंजिश के चलते बीडीसी सदस्य व उसके भाई को गांव के पास शनिवार देर रात कुछ लोगों ने लाठी से पीटा। बदमाशों ने उस पर फायरिंग भी की लेकिन वह बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को महेशगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जिले के महेशगंज इलाके के गोसाईपुर राजापुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वनाथ गौतम (35) शनिवार देर रात छोटे भाई ननके के साथ पड़ोस गांव में निमंत्रण से घर लौट रहा था। गांव के पास ही आधा दर्जन लोगों ने अचानक कुछ लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। विश्वनाथ ने शोर मचाया तो आरोपित तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले। महेशगंज एसओ डीडी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को महेशगंज सीएचसी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ