Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पेट्रोल पम्प पर बदमाशो ने फ़िल्मी अंदाज में किया तांडव


डॉ ओपी भारती 
 गोण्डा :-यही कोई सुबह के लगभग 9:30 बजे का समय। सिंह किसान सेवा केंद्र पेट्रोलपंप पर एक सफेद रंग की बिना नंबर की अपाची गाड़ी से दो युवक  रंग बाज अंदाज में आते है, बाइक में तेल भरवाते है, सेल्समैन द्वारा पैसा मांगे जाने पर हाथापाई पर उतर आते है और सेल्समैन से तीन हजार रुपये लूट लेते है, हल्ला होने पर पब्लिक को आते देख फिल्मी स्टाइल में हवा में तमंचे लहराते हुए फायर करते हुए भाग जाते है।
जी हाँ, ये किसी फिल्म के शूटिंग की कहानी नही बल्कि दुर्जनपुर नवाबगंज रोड पर दिन दहाड़े हुई पेट्रोलपंप पर लूट की घटना की कहानी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पिपरी के पास पूर्व मंत्री पंडित सिंह के 'सिंह किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पम्प ' पर सफेद रंग की बिना नंबर की अपाची सवार दो बदमाश पहुचे, वहां पर सेल्समैन कन्हैयालाल तिवारी से गाड़ी में पेट्रोल डलवाया, इसके बाद सेल्समैन से भिड़ कर तीन हजार  रुपये छीन लिए। इसी बीच कन्हैया लाल तिवारी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े। लोगो के हुजूम को आते देख बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। सेल्समैन ने बताया कि बदमाश कैश काउंटर को लूटने के फ़िराक में थे, लेकिन लोगो को आता देख भाग खड़े हुए। घटना की सूचना सेल्स मैन ने स्थानीय नवाबगंज थाने तथा डायल 100 को दी। घटना की सूचना पाकर जिले के एस0पी0 लल्लन सिंह, सी0ओ तरबगंज कृष्ण चंद्र सिंह मौके पर पहुच गए तथा नवाबगंज, वजीरगंज, परसपुर, तरबगंज थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष नवाबगंज अनिल सिंह  ने बताया कि सेल्समैन कन्हैयालाल तिवारी की तहरीर पर अपराध सं0 215/18  धारा 392/7 लॉ क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।क्राइम ब्रांच की टीम और सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है, अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे