शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहिमाकुली में आम तोड़ने निकले युवक की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
जेठवारा थाने के डान्डी[पंडित का पुरवा] का रामकुमार वर्मा 35वर्ष प्रातः घर से मजदूरी पर आम तोड़ने निकला। वह सगरा पुरानी बाजार में एक दुकान पर चाय पिया,फिर आम तोड़ने के लिए चल पड़ा। वह रहिमाकुली में जैसे ही सड़क पर साइकिल मोड़ा,सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया परन्तु उसे बचाया न जा सका। बाद में परिजनों ने लाश सड़क पर रख कर चक्का जाम किया।पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाया। रामकुमार मेहनत-मजदूरी करके अपनी चार बेटियों और एक बेटे को पालता था। सवाल यह है कि उन बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ