सुनील उपाध्याय
बस्ती : परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गयी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रामजी पुत्र जुगल किशोर तीन दिनों से बीमार चल रहे थे पड़ोस के झोलाछाप डाक्टर शनिवार की देर शाम इलाज के लिए आये थे और ग्लूकोज चढ़ा कर अपने क्लीनिक चले गए और राम जी अपने परिजनों के साथ सो गए थे रविवार की सुबह उनके कमरे से उनकी लाश मिली रबिवार को दोपहर में सूचना पर पहुंचे परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक रमेश ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों तथा गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की और झोलाछाप चिकित्सक डॉक्टर मिल्टन विश्वास को बुलाकर उनसे भी पूँछ तांछ की। रामजी की मौत को लेकर गांव व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं बता दें कि राम जी अपनी पत्नी कोमल और चार बच्चों के साथ घर पर ही रहता था ।रामजी की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं उठ रही हैं ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ