सुनील उपाध्याय
बस्ती :अम्बेडकर छात्रावास में बीती रात जर्जर भवन का छज्जा गिरने से पंकज पांडेय का घायल हो । पंकज की गम्भीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया ।
जहाँ उनकी हालात नाजुक बनी हुई है । कॉलोनी के लोग कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही कर रहा है । ऐसे में कॉलोनी के लोग डर डर कर आवास में रहने को मजबूर है । टूटे फूटे प्लास्टर दरकी हुई दीवालें कब गिर जाए कोई पता नही । लोग शिकायत कर हार चुके है । जिम्मेदार लोग शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है । कॉलोनी में रहने वाली घनश्याम व माला सिन्हा ने बताया कि हम लोग यहाँ पूरे परिवार के साथ रहते है । कब कौन सी दुर्घटना हो जाय कुछ नही कह सकता ।लेकिन जिम्मेदार कब चेतेंगे पता नही ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ