Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापार मंडल ने विधुत चेकिंग में आ रही समस्याओं को लेकर सौंपा शिकायती पत्र


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:अखिल भारतीय उधोग व्यपार मण्डल रुदौली की ओर से  विधुत विभाग के अधिशासी अभियन्ता व जिलाधिकारी फैज़ाबाद को एक शिकायती पत्र देकर विधुत विभाग द्दारा रुदौली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विधुत चेकिंग अभियान में विचार करने की ओर ध्यान आकर्षित करने की मांग करते हुए चेयर मैन जब्बार अली,व्यापार मंडल उपाधयक्ष हनीफ अंसारी,महामंत्री राजेश गुप्ता,पूर्व प्रमुख मुनव्वर अली,मो मुकीम चुन्ने आदि लोगों ने शिकायती पत्र में लिखा है कि पड़ रही भीषण गर्मी में जनता त्राहि त्राहि कर रही है और विभाग द्दारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में विभाग तरह तरह की कमियां निकाल कर जनता का उत्पीड़न व  भय पैदा किया जा रहा है और चेकिंग अभियान के समय एसडीओ मीटर या उनके प्रतिनिधि के बगैर चलाया जा अभियान अनुचित है।लाउडस्पीकर के जरिये लोड बढवाने हेतु एम समय सीमा निर्धारित करके इसका ऐलान कराया जाए।उपभोक्ताओं को समय से विधुत विल उपलब्ध कराया जाए ताकि उपभोक्ता समय से विल जमा कर सके। जबकि कमर्शियल कनेक्शन पर विधुत कम खर्च होने पर उसका अधिक भार लगाया जाना अनुचित है।उपभोक्ताओं द्दारा क्लेम करने पर चेक मीटर की व्यवस्था की जाए ताकी लगे हुए मीटर की रीडिंग का मिलान किया जा सके व रात्रि की रोशटिंग से रुदौली नगर को मुक्त किया जाए ऐसी ही तमाम परेशानियों को लेकर उपभोक्ताओं में रोष एंव भय व्याप्त है पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आम जनता विचलित है ऐसी स्थित में बारिश होने तक चेकिंग अभियान को स्थगित किए जाने सहित तमाम समस्याओं को देखते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करके उचित कार्यवाही की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे