Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार्यवाही न होने से दंबगो के हौसले बुलंद,पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगायी गुहार


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद : रुदौली तहसील क्षेत्र में दंबगो ने एक गॉव मे वर्षो पुरानी बनी दीवाल को बाहरी लोगो के सहयोग से गिरा दिया पीड़ित ने कोतवाली पहुचकर लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की लेकिन दो सप्ताह बाद भी कार्यवाही होने से दंबगो के हौसले बुलंद है वही पुलिया कार्यवाही से तंग पीड़ित ने सीओ से मिलकर आपबीती बतायी और चार लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की 
       मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबू मजरे करीमपुर गॉव का है गॉव निवासी कृष्ण मगन पुत्र राम अचल ने कोतवाली मे लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की शिकायत पत्र मे आरोप है कि बाग मे वर्षो पुरानी बनी 8 फिट उची दीवाल को गॉव के ही मनीराम,हरिश्चन्द पुत्रगण राम खेलावन,रामबहादुर पुत्र सोहन व मल्खूराम पुत्र जसकरन के द्वारा 23 जून को तीन दर्जन बाहरी लोगो के साथ पहुच कर दीवाल को गिरा दिया घर मे मौजूद महिलाओ के बिरोध करने पर आमदा फौजदारी पर उतर आए जबकि महिलाओ ने सूचना डायल 100 को दी जब तक पुलिस पहुची तब तक दीवाल गिरा कर मौके से लोग फरार हो गये 
        आरोप है स्थानीय पुलिस के द्वारा बिपक्षी से मोटी रकम वसूल कर कार्यवाही करने से कतरा रही है जिससे परिजनो मे दहशत का माहौल है इस बाबत मे सीओ रुदौली अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जॉच कराकर कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे