Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नशीले पदार्थो का सेवन न करने का पुलिस ने लिया संकल्प


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मादक पदार्थ व नशीली वस्तुओ का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है जो शरीर में धीरे धीरे अपना दुष्प्रभाव डाल कर इस में लिप्त मनुष्य को मृत्यु के कगार पर पहुंचा देता है।इनके सेवन से स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव के अलावा इस अप कृत्य व दूषित प्रवृति समाज के लिये एक अभिशाप है।मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन कर्ता व्यक्ति को समाज घृणित दृष्टि से देखता है और उसके परिवार की क्षवि भी समाज में धूमिल होती है।उक्त विचार प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज कुमार राय ने थाना प्रांगण में मादक पदार्थों का दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित एक संकल्प दिलाने के उपरांत व्यक्त किये।नीरज राय ने कहा कि मादक पदार्थ व नशीली वस्तुओं का प्रयोग करने वाला व्यक्ति धीरे धीरे अवैध क्रिया कलापों की ओर अग्रसर होकर अपराध जगत की ओर उन्मुख हो सकता है।इस कार्य में केवल सम्बद्ध विभाग एवं सरकारी एजेंसियां ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठन को आगे आकर मादक पदार्थ व नशीली वस्तुओं एवं अवैध कारोबार के निषेध के लिये सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है तभी इस सामाजिक कुरीति एवं विनाश कारी प्रवृति पर विराम लगना सम्भव हो सकेगा।इस अवसर पर चौकी इन्चार्ज बाबा बाजार सतेन्द्र पाल सिंह  उप निरीक्षक गजेन्द्र खरवार,उप निरीक्षक कन्हैया कुमार यादव,विनय सिंह रमाशंकर सरोज,प्रेम शंकर पाण्डेय,मो0 अनीस,धर्मेंद्र आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे।वहीँ कोतवाली परिसर रूदौली में कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने भी मादक पदार्थो के दुरूपयोग व् अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर अपने अधीनस्थों को शपथ दिलायी।इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली,चौकी इंचार्ज किला सुधांशु रंजन,चौकी इंचार्ज नया गंज राम चेत यादव,उपनिरिक्षक प्रदीप सिंह,श्री प्रकाश,ग़ुलाम रसूल,सुजीत मौर्या,आशीष कुमार,राम खिलाडी,विनय कुमार,अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे | 

इसी क्रम में सीओ रूदौली अमर सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई व् नशीले पदार्थों का सेवन करने,समाज के लोगों को नशाखोरी से बचने, अवैध व्यापार करने वाले लोगों को पकड़वाने का संकल्प दिलाया है इस अवसर पर भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह,एस आई रणजीत सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे