Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रसव उपरांत महिला की मौत


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के नैयामऊ मजरे सैदपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला की प्रसव उपरांत मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार सैदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नैयामऊ गांव निवासी बजरंगी की पत्नी महिमा(22)को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजन उसे तत्काल सीएचसी खंडासा ले गये जहां पर उसे नार्मल डिलेवरी के तहत लड़का पैदा हुआ पहला बच्चा सकुशल पैदा होने पर परिवारीजन काफी खुश थे पर थोड़ी ही देर बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो सीएचसी के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया और लखनऊ ले जाने की सलाह दी परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई बतातें हैं कि एक वर्ष पहले ही इनकी शादी हुई थी परिवारीजनों के मुताबिक नवजात शिशु स्वस्थ है इस घटना से गांव का हर शख्स गमजदा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे