अखिलेश्वर तिवारी
उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सीढ़ियों के साथ कार्य करने में जताई असमर्थता
बलरामपुर : जनपद बलरामपुर के मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना के ऊपर विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है । अधिशासी अभियंता विद्युत जयपाल सिंह परिहार तथा उपखंड अधिकारी प्रशांत शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में विद्युतीकरण व अन्य विद्युत की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी । बैठक शुरू होते ही मुख्य विकास अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए अधिशासी अभियंता सहित सभी अभियंताओं को तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ऑफिस से बाहर निकाल दिया । सीडीओ के इस व्यवहार से विद्युत विभाग के अधिकारी काफी आहत हुए हैं और उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सीडीयो के व्यवहार को अवगत कराते हुए भविष्य में उनके साथ काम ना कर पाने की चेतावनी भी दी । यह बताना जरूरी है कि सीडीयो के व्यवहार को लेकर आक्रोश का यह कोई पहला मौका नहीं है । इससे पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम विकास अधिकारियों ने भी सीडीयो के व्यवहार से क्षुब्ध होकर धरना प्रदर्शन कर के विरोध दर्ज करा चुके हैं । मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना मीडिया के सामने कुछ भी कहने से पहले ही इनकार कर चुकी हैं उनका कहना है कि मीडिया के सामने बोलने के लिए वे अधिकृत नहीं है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ