रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा। गोण्डा जिले के दबंग कोटेदार गरीबो के हिस्से का अनाज बेंचकर मालामाल हो रहे है। और जिम्मेदार आँख मूँदकर बैठे है।सरकार भले ही हर गरीब को सुविधाएं-संसाधन मुहैया कराने की योजनाएं बनाती रहे लेकिन इस ‘तंत्र’ के मकड़जाल में उलझकर लक्ष्य से भटक जाना तमाम योजनाओं की नियति बन गई है।हर गरीब तक अनाज पहुंचाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तैयार की हालात यह हैं कि जिले के कोटेदार हर महीने गरीबों के नाम पर 50 लाख रुपये का अनाज डकार जा रहे हैं सरैंया गांव का कोटेदार गरीबों के अनाज और चावल को हड़प रहा है, कार्ड धारक हर महीने राशन लेने के लिये उम्मीद के साथ कोटे की दुकान पर पहुंचते है, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। परेशान कार्ड धारकों ने यहां जिला प्रशासन से कोटेदार की शिकायती की है और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
मामला ब्लाक करनैलगंज के ग्राम पंचायत सरैया मजरा शुक्ल पूरवा का है।जहाँ के कोटेदार देव नारायन तिवारी कार्ड धारकों के लिये परेशानी खड़ी कर रहा है, कई कार्ड धारकों को पिछले कुछ महीनों से अनाज और चावल समेत कैरोसिन नहीं मिल रहा है ग्रामीण अमन तिवारी का कहना है कि एक गांव में विजली नही है वही दूसरी और केरोसिन नही मिलने के कारण ग्रामीणों को अंघेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा हैं वही ग्रामीण अमन तिवारी का कहना हैं कोटेदार तमाम तरह के बहाने बनाकर ग्रामीणों को दुकान से टहला दिया जा रहा है। वही परेशान हाल में कार्ड धारकों ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है, और कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
कार्ड धारक श्रीमती भगवड़े , विमला देवी, गंगा, मालती, समेत करीब एक दर्जन से अधिक पीड़ितों ने बताया कि पात्र गृहस्थी के तहत उनके खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में कार्ड बने थे उसके बाद उन्होंने अपने, अपने कार्डो से आधार भी लिंक करा लिये, बावजूद इसके गांव का दबंग कोटेदार उन्हें बीते कई महीनों से राशन सामग्री नहीं उपलब्ध करा रहा है, ग्रामीणों का कहना है, कि शिकायतों के बाद भी गांव के कोटेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से उसके हौंसलें खासें बुलंद है जिस कारण दबंग कोटेदार गरीबों केे अनाज गेंहू, चावल, चीनी, केरोसिन को बाजार का रास्ता दिखा रहा है।
क्या कहते है जिम्मेदार।
उपजिलाधिकारी करनैलगंज से दूरभाष पर वार्ता की गयी तो उन्होने बताया की मामला हमारी जानकारी में नही है।अगर शिकायत मिलती है तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।किसी भी कोटेदार को गरीबो का राशन खाने नही दिया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ