अमरजीत सिंह
फैजाबाद:नेशनल हाइवे पर सुबह मार्ग दुर्घटना में अनियंत्रित कार व बाइक की टक्कर मे बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो को सीएचसी रुदौली भेजकर दुर्घटना में शामिल कार को हिरासत मे ले लिया है जबकि ड़ाक्टरों ने दोनो को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया जहा पर हालत नाजुक बतायी जाती है
बताया जाता है कि गुरुवार को भेलसर चौकी क्षेत्र के कूढ़ा सदात गॉव के पास नेशनल हाइवे पर सुबह लगभग 8 बजे फैजाबाद से लखनऊ जा रही कार यूपी 32 एचएन 2313 आन्यतित्र होकर डिवाइडर पार कर बाराबंकी की तरफ से आ रही बाइक यूपी 41 एएल 4164 से टकरा गयी बाइक पर सवार सतीश पुत्र राम दुलारे 38 राम नेवल पुत्र निर्मोही 58 निवासी कोठी उसमान पुर बाराबंकी घायल हो गये सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी बिनोद सिंह ने ऐम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रुदौली भेजवाया जहा पर डाक्टर मदन वरनवाल ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया उक्त घटना की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेज कर कार को हिरासत मे ले लिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ