Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगो ने ढ़हाई दीवार, महिला से छेड़छाड का आरोप


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के भदा का पुरवा तिना मे गुरूवार को दबंगो ने पीडित की दीवार ढ़हा दी तथा घर मे घुसकर महिला के साथ छेडछाड का भी पीडित ने आरोप लगाया है। गांव की लालता प्रसाद के पुत्र कल्लू ने दी गई तहरीर मे कहा है कि गांव के रामबरन समेत पांच नामजद आरोपियो ने दोपहर साढ़े बारह बजे सहन दरवाजे पर लाठी डंडे से लैस होकर आ गये तथा उसकी निर्माणाधीन दीवार जबरिया ढ़हा दी। आरोपी पीडित के साथ मारपीट करने लगे तब बीचबचाव करने आई उसकी पत्नी को भी मारते पीटते बेइज्जत करने के इरादे से उसके कपड़े फाड दिये। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तथा तीन आरोपियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ के लिये जुटी बतायी जाती है। इस बाबत एसएसआई कृपाशंकर राय का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे