शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के घरौरा निवासी उमाशंकर तिवारी के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बाइस जून को सुबह साढ़े दस बजे उसका पुत्र कृष्ण नारायण तिवारी बाइक से लालगंज स्टेट बैंक के लिये निकला था कि लालगंज प्रतापगढ़ हाईवे पर तिना चितरी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय पीडित के पुत्र की मौत हो गई। तहरीर मे पीडित ने अपने मृतक पुत्र के एक लैपटॉप तथा बैग व नकदी भी चोरी होने की बात कही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस गुरूवार को पुलिस ने दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ