Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने छपिया मंदिर सहित मंदिर के अन्य स्थलों का किया स्थलीय मुवायना


गोंडा:-सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन टागिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने आए कार्यक्रम में अपने उन्होंने मंच से भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित किया था।जिसके परिप्रेक्ष्य में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृज पाल सिंह राजकीय अपर परियोजना अधिकारी अशोक कुमार व अनिल सक्सेना ने छपिया मंदिर सहित मंदिर के अन्य स्थलों का स्थलीय मुवायना किया।पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल को जो सुविधाएं देने का प्रावधान है उसे दिया जाएगा।इसके लिए कुछ ही दिनों में इंजीनियरों की टीम आयेगी।उन्होंने बताया कि 
 पूरे मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग,मंदिर परिसर के बाहर जलाशय व चारों तरफ इंटरलाकिंग,मन्दिर के बाहर दक्षिण तरफ नहर के किनारे खाली जमीन पर कार बस पार्किंग,रैनबसेरा,रसोई,जलाशय के जल की नहर में उत्तम निकासी,बाहरी परिसर के पूर्वी छोर के दक्षिणी किनारे सुलभ शौचालय की उत्तम प्रबंध,मन्दिर के चतुर्दिक उत्तम प्रकाश व्यवस्था,श्रवण धाम का सुंदरी करण एवं हाई मास्ट लाइटें एवं मन्दिर से सम्बंधित क्षेत्रों के सड़कों आदि का समुचित विकास किया जायेगा।इस अवसर पर महंत ब्रम्हचारी वासुदेवानंद जी महराज, कोठारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद जी महराज,अयोध्या प्रसाद,कमलेश पांडेय, अशोक कुमार, कमलेश पांडेय,अंबुज पटेल, अभिमन्यु पटेल,श्याम नारायण वर्मा, विद्याराम वर्मा,पप्पू तिवारी,राम माधव तिवारी आदि उपस्थित रहे।

महंतों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार

मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने में अहम भूमिका निभाने वाले गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया,विधायक प्रभात वर्मा के सफल प्रयास पर मंदिर के महंत वासुदेवानंद महराज,हरिस्वरूपानंद महराज,अयोध्या सहित पूरे मंदिर परिवार ने इनके प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे