गोंडा:-घनश्याम सेना के अध्यक्ष अतितानंद त्रिपाठी को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत
किया गया है।वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विक्रांत पाराशर के अनुमोदन पर अतीतानन्द त्रिपाठी उर्फ पहलवान त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया।अतितानंद त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला,रामप्रताप सिंह,महेश तिवारी,डिंपल सिंह,विक्की मिश्रा,विवेक मिश्रा,अशोक सिंह,कप्तान,इंदर पांडेय,अनिल पांडेय,जटाशंकर पांडेय,टोनी शुक्ला,विनोद शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ