Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकतंत्र चुनावी प्रक्रिया एक महान कार्य




शिवेश शुक्ला 
इलाहाबाद । संगम सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में मंडल इलाहाबाद समस्त जिलाधिकारियों अपर जिलाधिकारी डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स विधानसभावार नियुक्त नोडल अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई, जिसमें मंडल इलाहाबाद के समस्त  जनपदों के समस्त संबंधित अधिकारियों समेत जनपद प्रतापगढ़ से जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शंभू कुमार, सीआरओ शिवपूजन मौर्य, एसडीएम सदर सत्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय से प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बरहदा, नेहरू युवा केंद्र  के जिला समन्वयक समर बहादुर सिंह, विधानसभा सदर के नोडल अधिकारी  डॉ मोहम्मद अनीस,  अवधेश कुमार विश्वकर्मा प्रधानाचार्य, विधानसभा पट्टी के शालिग्राम प्रजापति प्रभात कुमार त्रिपाठी, विधानसभा रानीगंज राजमणि यादव प्रधानाचार्य, विधानसभा विश्वनाथगंज के उमेश कुमार प्रधानाचार्य  राज. इंटर कॉलेज शीतल पट्टी, विधानसभा रामपुर खास के सुनील कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य, विधानसभा कुंडा के रामेंद्र भूषण  प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मानिकपुर  मनोज कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य भागवत मेमोरियल इंटर कॉलेज कुंडा, विधानसभा बाबागंज के डॉक्टर राजेंद्र कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हरदो पट्टी उपस्थित रहे.बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा मतदाता साक्षरता क्लब तथा चुनावी पाठशाला के गठन और उसके संचालन पर जोर दिया गया है उनके द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक की विद्यार्थियों के लिए मतदाता साक्षरता क्लब का गठन करके उनको मतदान मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान प्रक्रियl के बारे में विधिवत जागरुक किया जाए जिससे कि वह अपने परिवार के सदस्यों तथा ग्राम के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया से जागरुक कर सकें.। मतदान केंद्रों पर बीएलओएस की देखरेख में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाए जिसके माध्यम से स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों, दिव्यांग मतदाताओं तथा अन्य मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के बारे में जागरुक किया जा सके । लोकतंत्र चुनावी प्रक्रिया एक महान कार्य है और इसमें सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सहयोग करना चाहिए देश में एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके मतदान ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे