सुनील उपाध्याय
बस्ती :सोनहा थाना छेत्र के मंडफ गांव में शुक्रवार सुबह करंट के चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई।
गांव निवासी पंचम की पत्नी प्रभावती उम्र लगभग 50 वर्ष सुबह के करीब 7 बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं।
इसी दौरान कमरे में रखे स्टैंड फैन को हटाने लगी।
फैन को छूते ही उसमे उतरे करंट की चपेट में आ गईं।
परिजनों ने आनन फानन में पीएचसी सल्टोआ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही प्रभावती की मौत हो गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ