सुनील उपाध्याय
बस्ती : कटरिया चांदपुर तट बन्ध पर शुक्रवार को दिन मे करीब ग्यारह बजे क्षेत्रीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला और बाढ खंड के अधिकारियों के जिले के अति संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर पर हो रहे बाध मरम्मत व बचाव कार्य का जायजा लेने पहुचे।
मौके पर हो रहे कार्यो के बारे मे बाढ खंड के अधिकारियो से जानकारी लिया तटबंध के किनारे तैयार किये जा रहे बेस का बारीकी से निरीक्षण कर बोरियो मे मिट्टी कम भरे जाने से तत्काल पूरा भरे जाने को कहा बाढ खंड के अधिकारीयो से कहा कि बाध पर सही ढंग से पूरी बोरी ना भरे उसे गिनती मे ना ले उस का पेमेंट रोक दे।बाध पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा ।
ग्राम प्रधान शोभा राम द्वारा विधायक से यह कहा जाने पर कि मिट्टी से बाध को नही बचाया जा सकता जब तक बोल्डर ना डाला जाय कहने पर विधायक भड़क गये और कहा कि अपना दिमाग मत लगाओ जो कम हो रहा है उसे होने दे जब आवश्यकता बोल्डर की होगी तब मगाया जायेगा। वही ग्राम प्रधान शोभा राम का कहना है कि हम लोगो का गांव तटबंध के किनारे है दिन रात ग्रामीण भयभीत है ।हम अपनी बात रखना चाहे तो विधायक भड़क गये ।
मौके पर काम करवा रहे ठेकेदारों ने पुराने बकाए को लेकर अपनी बात बिधायक के सामने रखी और कहा कि पुराना बकाया नही मिलने के कारण इस वर्ष तटबंध पर काम कराने मे परेशानी हो रही है अगर पैसा मिल जाता तो काम में और भी तेजी आ जाती। विधायक ने सिर्फ आश्वासन दे कर चलता बने ।
इस मौके विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडे, चतुर्गुन राज भर भगवान बक्श सिंह गणेश पाठक बाढ खण्ड के अधिशाषी अभियंता डी के त्रिपाठी अवर अभियंता जितेंद्र कुमार जूनियर इंजीनियर संजय यादव स्वपनिल श्रीवास्तव, श्री राम सिंह, खानन सिंह, संतोष पाण्डेय, अरमान सिंह,प्रभात पाठक , बबलू शुक्ला, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ