सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । टेलिविजन पर डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा राहुल गाधी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस गुस्से में है। नाराज कांग्रेसियों ने उनका प्रतीकात्मक चित्र का फूक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रेम द्विवेदी ने कहा कि संबित पात्रा मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं, झूठ को सच बनाकर पेश करने का उन्हे विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। ऐसे लोग भारतीय लोकतंत्र के दुर्भाग्य हैं। टेलिविजन पर डिबेट में हिस्सा लेकर नेताओं के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी कर देना आसान है, वहां से निकलकर जनता के बीच जायें तो हैसियत मालूम हो जायेगी। इससे पहले संबित पात्रा मुर्दाबाद, लोकतंत्र के हत्यारों वापस जाओ के नारों से कांग्रेसजनों ने आक्रोश जाहिर किया।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान दूरभाष पर संबित पात्रा के बयान की तीखी निंदा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगनरायन आर्या, देवी प्रसाद पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला, गिरजेश पाल, मोहम्म्द रफीक खां, अतहउल्लाह सिद्धीकी, पंकज द्विवेदी, योगेन्द्र शुक्ला,ललाजीत पहलवान, नीलम विश्वकर्मा, पिण्टू तिवारी, रामधीरज चौधरी, कर्मवीर, राईन राजा खां, आदित्य त्रिपाठी, फैज अहमद, मालती देवी, राधा देवी, शकुन्तला, शशिभूषण, देवी पाण्डेय, अलीम अख्तर, डा. वाहिद सिद्धीकी, लवकुश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश पाठक, अंकुर वर्मा, डा. शीला शर्मा, विनय विश्वकर्मा सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ