Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेकाबू कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो लोग घायल


सुनील उपाध्याय.


बस्ती :कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर गंगऊपुर प्रेट्रोल पम्प के सामने कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर मे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये ।घायलो को एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया ।जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि रात १० बजे दुबौलिया थाना क्षेत्र के बिरतिहा नयकापार निवासी 30बर्षीय बब्बू तिवारी व 55बर्षीय भैयाराम त्रिपाठी  कलवारी थाना क्षेत्र  के गाना गांव अपने रिश्तेदार राजू मिश्रा के यहां लड़के की शादी मे शामिल होने के लिए आये थे ।यहां से  शाम करीब साढ़े सात बजे नगर थाना क्षेत्र के तेलियाजोत गांव मे बारात जाने के लिए दोनो लोग अपनी बाइक से निकले। और गगऊपुर प्रेट्रोल पम्प के पास पहुचे थे ।कि सामने से आ रही ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े ।मौका देख कार मे सवार लोग गाड़ी छोड़ भाग गये । आस पास के लोगो ने पहुंचकर दोनो घायलो को  एम्बूलेंस से जिलाचिकित्सालय भेजवाया ।जहां पर इलाज चल रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे