Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सर्प दंश से किसान की मौत


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम हरखपुर मजरे रजनपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई जानकारी के अनुसार हरखपुर निवासी छेदीलाल मौर्या(45)पुत्र मोल्हे मौर्या शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने गया था।जहां उसे किसी विषैले सांप ने डस लिया।जिससे वह अचेत होकर गिर गया।आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल छेदीलाल के परिजनों को दी।आनन-फानन में उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।जहां उसने  जवाब दे दिया।उसके बाद परिजन उसे ग़ह नागन ले गये पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मृतक के चार बच्चे हैं।वह गांव की बाजारों में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार की जीविका चला रहा था।छेदीलाल की आकस्मिक मौत से गांव का हर आदमी दुखी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे