अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत नगर की एक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप मोहल्ले के ही एक युवक पर लगाकर एक व्यक्ति ने कोतवाली रूदौली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार नगर रूदौली के इमरान हुसैन पुत्र शमीम निवासी सूफियाना के विरुद्ध एक व्यक्ति ने आरोप लगाकर कोतवाली रूदौली में तहरीर दिया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को वह बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
इस सम्बन्ध में कोतवाल रूदौली ने बताया कि नाबालिग बालिका के पिता की तहरीर पर इमरान हुसैन के विरुद्ध धारा 363/366 आई पी सी व् पास्को एक्ट के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।वहीँ बालिका के पिता ने बालिका की इज़्ज़त आबरू व् जान के खतरे की आशंका जताई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ