अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल।पांच गम्भीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर। जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास वृहस्पतिवार की भोर लगभग तीन बजे मुज़फ्फरपुर से दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवेल्स की बस संख्या यूपी 22 टी/9374 चालक के झपकी आ जाने के कारण अनियन्त्रित होकर पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, अविनाश प्रताप सिंह व हमराही जितेंद्र यादव,गौरव कुमार,कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह व डायल 100 की पीआरवी 920,921 व 923 से अय्याज अहमद सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जिसमें चालक परिचालक सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जिसमें प्रिया कुमारी पत्नी मनोरंजन कुमार 30 वर्ष,अनुष्का पुत्री मनोरंजन कुमार 77 वर्ष भगवान पुर जिला मुजफ्फरपुर,काजल पुत्री दिनेश माथुर 84 वर्ष भारती पुर वेलगांव वैशाली,मोहम्मद नौशाद पुत्र अताउर्रहमान 38 वर्ष,मोहम्मद इरशाद 35वर्ष थाना नान पुर जिला सीता मढ़ी,यासमीन परवीन पत्नी मोहम्मद इरशाद 28 वर्ष थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी, प्रिंस पुत्र राकेश कुमार 11 वर्ष राज किशोर पुत्र महादेव वर्मा 34 वर्ष जारंग राम पुर बेलसर जिला वैशाली,मुकुल पुत्र निरंजन सिंह 11 कर्ष,लाल भुवन चौधरी,गंगेश्वर चौधरी 30 वर्ष,कृष्णा पूरी जिला मज़फ्फरपुर,मनोज पुत्र लक्ष्मी चौधरी 23 वर्ष रूठिया लाल पुर रोनी जैदपुर जिला सीता मढ़ी,शांति देवी पत्नी भारत सिंह 50 वर्ष,रुखसार पुत्री मोहम्मद मुस्तफा 20 वर्ष दिल्ली,नूर आलम पुत्र नईमुद्दीन अंसारी 23 वर्ष डुमरी परमानन्द पुर जिला देवरिया,राकेश कुमार पुत्र विजेंदर राय 31 वर्ष हस्सार गंज हाजी पुर जिला वैशाली,विशाल पुत्र लाल बहादुर पासवान 12 वर्ष मोहम्मद पुर कोठी,शिवम पुत्र लाल बहादुर पासवान 10 वर्ष,अवधेश कुमार पुत्र विनोद सिंह 32 वर्ष बड़ा बोरियापुर छतौनी मोतीहारी,रानी पुत्री शिवा रंजन चतुर्वेदी 28 वर्ष जिला मुजफ्फरपुर,ओम प्रकाश गौड़ पुत्र रमेश 34 वर्ष मल्लूडीह कसया जिला कुशीनगर,सुजीत वर्मा पुत्र कपूर चन्द्र वर्मा 21 वर्ष रंजनी देवी पत्नी कपूर चन्द्र 42 वर्ष,विकास कुमार पुत्र अरुन कुमार 21वर्ष मानिक चौक सीता मढ़ी घायल हो गए।जिसमें से गम्भीर रुप से घायल मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इरशाद पुत्र अताउर्रहमान,यास्मीन परवीन,बृज किशोर,पंकज कुमार की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि वृहस्पतिवार की भोर लगभग तीन बजे अशोक ट्रेवेल्स की बस मुजफ्फरपुर से बुक करके दिल्ली विहार जा रहे थे जो अनियन्त्रित होकर नवीन मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पलट गई जिसमें चालक नीरज पांडेय,परिचालक पंकज कुमार पुत्र विनोद कुमार ग्राम बड़ा बरियारपुर थाना छतौनी जिला मोतिहारी सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें भेलसर चौकी,कोतवाली रुदौली व डायल 100 की पीआरवी 920,921 व 923 की गाड़ियों से पुलिस द्दारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पांच लोगों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ