Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एडिटर ने किया मानवता को तार तार गाड़ी से मारकर घायल से कहा कि जाकर पट्टी करा लेना


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल जनकारी के अनुसार  रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास खण्ड कार्यालय के पास ग्राम अल्हवाना निवासी जैनुल आबदीन पुत्र मोहम्मद उमर अपने घर से खैरन पुर अपनी भांजी के यहां बाइक से जा रहे थे वह जैसे ही ब्लाक के पास पहुंचे पीछे से आ रही यूपी 42ए एम/3445 कार ने टक्कर मार दी जिससे वह उसी जगह एक गड्ढे में गिर कर घायल हो गए और कार चालक कार को सीधे ब्लाक के अंदर ले जाकर खड़ी कर दी।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी से उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपने हमराहियों गौरव कुमार,जेतेन्द्र यादव,दानवीर व डायल 100 पीआरवी 923 के अय्याज अहमद आदि ने पहुंच कर 923 से घायल जैनुलआब्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि कार ब्लॉक रुदौली के एक एडिटर संजय कुमार की है।वही स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एक अधिकारी की गाड़ी से टक्कर होकर घायल  हुए व्यक्ति से कार चला रहे एडिटर ने उतर कर कहा कि जाकर पट्टी करा लेना और कार ले जाकर ब्लाक में खड़ी कर दिया।यह है एडिटर की मानवता गाड़ी से उतर कर घायल से कहा कि जाकर पट्टी करा लेना यह कहकर चले गए ब्लाक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे