सुनील उपाध्याय
बस्ती । खैर ट्रस्ट के मुतव्वली हमीदुल्लाह खान उर्फ बब्बू खान के मनमाने ट्रस्ट विरोधी कारगुजारियों के विरोध में शनिवार को महरीखांवा निवासी तारिक अदील के नेतृत्व में नागरिकों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर ट्रस्ट के सम्पत्तियों के दुरूपयोग आदि के मामलों की जांच और मुतवल्ली के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुतव्वली हमीदुल्लाह खान उर्फ बब्बू खान ने खैर इण्टर कालेज परिसर में लगे 35 हरे पेड़ों को कटवा दिया और हाजी हद्दीस प्राथमिक विद्यालय पर जबरदस्ती ताला तोड़वाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। यही नहीें वक्फ के दूकानों, मकानांे को भारी भरकम रिश्वत लेकर दूसरों को दे दिया गया जबकि प्रबन्धकीय विवाद अभी उच्च न्यायालय में लम्बित है।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये तारिक अदील ने बताया कि मुतव्वली हमीदुल्लाह खान उर्फ बब्बू खान पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं और एक-एक कर ट्रस्ट की सम्पत्तियों को सुनियोजित रूप से हड़पा जा रहा है। हाजी हद्दीस प्राथमिक विद्यालय पर जबरिया कब्जा करा देने से छात्र, छात्राओं, शिक्षकों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुये मामले की जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपते समय परवेज जाफरी, हाजी मुस्ताक, मो. अल्ताफ, अंकुर सिंह, नीरज सिंह, अमृतपाल ‘सनम’ गुड्डू, मो. फारूख, कुलदीप जायसवाल, मो. शाहिर, मो. शोएब आजम, अजय जायसवाल, हबीबुर्रहमान के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ