Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नीतू सिंह का स्वागत 8 को




सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री नीतू सिंह के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा 8 जुलाई रविवार को उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। 
  यह जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बताया कि 8 जुलाई  रविवार को पार्टी नेता, कार्यकर्ता दिन में 10 बजे घघौआ पुल पहुंचकर नीतू सिंह का स्वागत करंेगे। यहां से विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, फुटहिया, आर.टी.ओ. चौराहा, बड़ेबन आदि स्थानों, कस्बों में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करंेेंगे। 
इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा द्वारा कम्पनीबाग, हनुमानगढी के निकट नीतू सिंह का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे गृह जनपद संतकबीर नगर के लिये रवाना होंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे