Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान व उनके पति के खिलाफ रपट दर्ज , सीओ सदर कर रहे हैं जांच


अमरजीत सिंह 

फैज़ाबाद:अनुसूचित जाति के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा बाग रखाने को मना करने पर मुस्तफाबाद (बड़ागाँव)की प्रधान व उनके पति द्वारा मार पीट करने व जाति सूचक गालियां बकने पर अदालती आदेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है थाना अध्यक्ष रौनाही राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़ागाँव के मजरे कैथनी निवासी माताप्रसाद से ग्राम प्रधान नजमा बानों व उनके पति अमीर जाफ़री ने गत 20 मई को बाग की रखवाली करने को कहा माता प्रसाद के मना करने पर उससे मार पीट गाली गलौज की गई थी माताप्रसाद द्वारा अदालत की सरण लेने पर प्रधान प्रधान नजमा बानों व उनके पति अमीर जाफ़री के खिलाफ धारा 147 बल्बा 323,504,506,व अनुसूचित जाति एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम द्वारा की जा रही है एसओ के अनुसार इस मुकदमे में 3-4 अज्ञात व्यक्ति भी नामित किए गए हैं इस बारे में प्रधान नजमा बानो ने बताया कि माता प्रसाद के घर के सामने खड़ंजा लगाने को लेकर उनसे विवाद हुआ था उसी की रंजिस को लेकर यह फर्जी मुकदमा लिखवाया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे