Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास की निरंतरता के लिये पर्यावरण संतुलन सबसे बड़ी राष्ट्रीय आवश्यकता:डीएम


       शिवेश शुक्ल 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज  वानिकी प्रभाग अतिथि गृह के परिसर मे शनिवार को आकांक्षा समिति के तत्वाधान मे वन महोत्सव के तहत स्मृतिवन कार्यक्रम का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिले की आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. स्निग्धा रश्मि ने कहा कि पर्यावरण संतुलन इस समय ग्लोबल वार्मिंग के नियंत्रण के लिये विश्व की मेधा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। डा. रश्मि ने छात्र छात्राओं से वृहद पौधरोपण अभियान के तहत हरितक्रांति को सशक्त बनाकर भारत की वैश्विक ऊर्जा को अव्वल बनाने का आहवान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शंभु कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान हमारे मौलिक विकास को आगे बढ़ाने का सशक्त अभियान है। डीएम ने लोगो के बीच पौधरोपण की संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए आपसी विवादो को हल कराकर गांव गांव मे समझौता पौध के रोपण का भी नया फार्मूला सुझावा। उन्होनें छात्र छात्राओ तथा युवाओ एवं समाजविदो से स्मृतिवन की संस्कृति को व्यापकता देने के लिये वृहद स्तर पर पौधरोपण की व्यापकता पर वृहद प्रकाश डाला। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास की निरंतरता को आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण आज के दौर मे हमारी सबसे बडी आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि जब तक हम प्राकृतिक परिवेश को सुरक्षित आयाम देते रहेगें हमारे सामाजिक एवं राष्ट्रीय उत्थान को मजबूत ढांचा प्रदान होता रहेगा। कार्यक्रम मे आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. रश्मि द्वारा ग्लोबल वार्मिग पर संवाद प्रश्नोत्तरी के तहत छात्रा प्रियांशु यादव द्वारा तार्किक पक्ष रखने को लेकर अतिथियों ने उसकी सराहना भी की। गोष्ठी का संचालन पर्यावरण सेना के अध्यक्ष अजय क्रांतिकारी ने किया। आभार प्रदर्शन डीएफओ बीआर अहिरवार ने किया। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र सिंह, सीओ ओपी द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी विजय शंकर दुबे, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, राधेश्याम चौधरी, सुनील कुमार शुक्ल, प्रभाकर शुक्ल, संतोष सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनिल महेश, आदि रहे। इसके बाद डीएम शंभु कुमार तथा आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. स्निग्धा रश्मि व सीडीओ राजकमल ने परिसर मे छात्र छात्राओ के साथ वृहद पैमाने पर हुए पौधरोपण कार्यक्रम मे भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे