Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित बोलेरो ने 3 की ले ली जान, घंटो तड़पते रहे घायल नही पहुंची पुलिस


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. ज़िले के नेशनल हाइवे इलाहाबाद-फैज़ाबाद 330 पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत 3 लोगो की मौत हो गई। हाल ये रहा कि सूचना के घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इससे आक्रोशित लोगो ने हाइवे जाम कर दिया। बाद में किसी तरह स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत हुआ।

मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश गांव का है। जहाँ इलाहाबाद फैज़ाबाद हाईवे पर एक बोलेरो ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर दूसरी ओर से आ रही साइकिल बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। लेकिन दुर्भाग्य ऐसा न ही वहां एम्बुलेंस पहुंची और न ही कूरेभार पुलिस। लिहाज़ा एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 3-3 मौत से वहां के स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन करने लगे। बाद में पहुंची पुलिस को भी लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसी तरह स्थिति संभाली गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे