खुर्शीद खान
सुलतानपुर. ज़िले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसा केवटहिया गांव गुरुवार को दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में घायल एक युवक की इलाज के दौरन आज मौत हो गई। युवक मौत की पर परिजनों ने विपक्षियों के घर पर धावा बोल दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। अराजक तत्वों ने डायल 100 पर भी लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले में डायल 100 पर तैनात एक दरोगा व चालक को चोटें आई हैं। बाद में उच्च अधिकारियों के आने के बाद मामला शांत हुआ।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसा केवटहिया गांव निवासी सुभाष निषाद के बेटे गोविन्द पर उनके विपक्षियों ने गुरुवार को शौच से लौटते समय लाठी-डंडो से हमला बोला दिया था। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजन जब उसे बचाने गए तो विपक्षियों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मुन्नीलाल, रामचेत पुत्रगण बुधिराम, शिवलाल पुत्र रामचेत, दिलीप पुत्र मुन्नीलाल के विरुद्ध नमाजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार की सुबह सुभाष के बेटे गोविन्द (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों ने विपक्षियों के घर पर धावा बोल दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 पर दी। घटना स्थल पर पहुंची डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को समझाया जा रहा था कि कुछ अराजकतत्वों ने डायल 100 वाहन व तैनात कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें डायल 100 वाहन (2821) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही प्रभारी राम प्रकाश सिंह (45) व चालक चन्द्रजीत यादव (35) घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने जान बचाकर भागते हुए इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ जयसिंहपुर विजयमल सिंह यादव, कोतवाल देवेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अराजकतत्व गाँव से फरार होंने मे कामयाब हो चुके थे। इस बीच सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ल, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज शिवदास गौतम भी पुलिस बल के साथ परसा गांव पहुंच गये। भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद परसा गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो चुका है।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ