सुनील उपाध्याय
बस्ती। स्काउट गाइड अब पुलिस के साथ मिलकर महिला, बाल अपराध, नारी चौपाल, निर्भया बूथ, पावर ऐंजल आदि के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। यह निर्णय सोमवार को पुलिस लाइन में डीआईजी राकेश शंकर द्वारा बुलाई गई विशेष बैठक मंें लिया गया।
डीआईजी ने कहा कि अपराधों को नियंत्रित करने की दिशा में समाज के जागरूक लोगों, संस्थाओं को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिये। कहा कि स्काउट गाइड समाज में जागरूकता के साथ ही अनेक सामाजिक मुद्दों पर पुलिस का सहयोग करें तो मामलों को सुलझाने में आसानी होगी।
बैठक मंें एसपी दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज के साथ ही स्काउट गाइड के डा. कुलदीप सिंह, सत्या पाण्डेय, अमित कुमार शुक्ल, अबू अनस, श्रवण गुप्ता, अर्पणा शुक्ल, आकांक्षा पाण्डेय, संजय यादव, निवेदिता शुक्ल, अश्विनी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ