सुनील उपाध्याय
बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा सोमवार को कामता प्रसाद मेडिकल हाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 163 मरीजों का परीक्षण और शुगर, सिरम यूरिक ऐसिड, थाईराइड आदि की जांच कर चिकित्सकांे द्वारा परामर्श दिया गया।
वरिष्ठ रोटेरियन डा. अश्वनी कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की निःशुल्क जांच किया । डा. सिंह ने कहा कि 35 वर्ष की अवस्था के बाद लोगों को अपनी जांच कराते रहना चाहिये जिससे गंभीर बीमारियों की स्थिति न बने। बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को रोटरी की ओर से निःशुल्क शिविर अनवरत चलता रहेगा।
यह जानकारी देते हुये रोटरी सचिव डा. अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सम्पन्न कराने में रोटरी अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, मयंक श्रीवास्तव, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, ऋषभराज, आनन्द प्रकाश गोयल, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ल, हिमांशु, जयदीप माथुर, आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ