Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो :वायरल की धमकी से महीनो करता रहा दुष्कर्म


डॉ ओपी भारती 

गोंडा । पहले दुष्कर्म कर वीडियो बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों दुष्कर्म करता रहा । पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला खुला उसे भी पंचायत कर दबाने का प्रयास किया गया । पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में तहरीर दी है ।
     मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है । पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक लगभग 5 माह पहले जब वह शौंच के लिए गई थी , गेहू की सिंचाई कर रहे युवक ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया । वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा । इसी बीच वह गर्भवती हो गई जिसे पंचायत कर दबाने का प्रयास किया जाता रहा । पीड़िता के पेट में 5 माह का गर्भ है उसने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार की है । प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे