अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के तुलसीपार्क स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया । बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सांसद विधायक व जिला अध्यक्ष तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
जानकारी के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने जिले के भौगोलिक सामाजिक राजनीतिक एवं संगठन की गतिविधियों कार्यक्रमों की सफलताओं की व्यापक चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुमन कुमार को अवगत कराया । वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुमन कुमार ने कार्यकर्ताओं का परिचय बूथ संख्यासहित लिया । उन्होंने कार्यक्रमों की सफलता और क्या-क्या कार्यक्रम हुए की विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने विशेषकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि हम लोग एक मिशन को लेकर चलते हैं और राष्ट्र निर्माण समाज निर्माण गरीबों के उत्थान के लिए काम करते हैं । मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा जनहित में जारी की गई योजना के बारे में गांव गांव घर घर जाकर बताने और उसका लाभ दिलाने पर जोर दिया । संगठन मंत्री ने कहा कि जब हम घर घर जाएंगे तो उनकी समस्याओं से अवगत होंगे और संगठन द्वारा कार्यक्रमों एवं मतदाताओं की पहचान हो जाएगी जिससे नए मतदाता बनाने में आसानी होगी । सदर विधायक पलटू राम से प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया । सांसद दद्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार के द्वारा जनहित में जारी किए गए कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को व्यापक चर्चा करने तथा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया । सांसद ने योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर पर ले जाने हेतु कार्यकर्ताओं का सहयोग मांगा । पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर ने कहा कि राजनीतिक जीवन में निर्णय परिस्थितियों के अनुसार होता है । कैसे इस देश का भला हो कैसे इस प्रदेश का भला हो कैसे पार्टी परिवार का भला हो ऐसी दिशा में काम करना चाहिए । हम लोग गांव में जाएं योजनाओं का लाभ दिलाए । उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र के लिए काम करते हैं उनके लिए अच्छे दिन आए जो सात पीढ़ी के लिए काम करते हैं उनके अच्छे दिन नहीं आए । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पदम सेन चौधरी , श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर, क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत , प्रदेश कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा विक्रम सिंह सिकरवार, जिला प्रभारी राम सुंदर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू , सदर विधायक पलटू राम , उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा , तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू ने किया । कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री जगदंबा प्रसाद सोनकर, जिला महामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री पवन वर्मा, जन्मेजय सिंह, अनूप चंद गुप्ता , कुसुम चौहान, बृजेंद्र तिवारी , अपूर्व प्रताप सिंह, अजय कृष्ण पांडे, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ने बैठक में भाग लिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ