Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार जारी


अखिलेश्वर तिवारी
वर्ब 2018 मे अब तक 75 बच्चों को कराया गया मुक्त
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जुलाई माह में 25 बच्चों को विभिन्न व्यवसायों से छुड़वाया

बलरामपुर ।।  जिले में ऑपरेशन मुस्कान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत जुलाई माह में अब तक 25 बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से मुक्त कराया गया है तथा बाल संरक्षण समिति द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के दौरान साल 2018 में अबतक 75 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाकर उन्हें मुख्यधारा लाने का काम किया गया है। इस बाबत चाइल्ड वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष करुरेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी और आज ही बरामद किए गए चार बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उनकी कॉउंसलिंग करके उनके माता-पिता के सुपुर्द किया।

करुरेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से हम ऑपरेशन मुस्कान चला रहे हैं। इसमें हम उन बच्चों को बाल मजदूरी के गर्त से बाहर निकाल कर मुख्यधारा में शामिल करने का काम कर रहे हैं, जो अपनी या किसी भी तरह की पारिवारिक मजबूरी के कारण होटलों, रेड़ियों या अन्य जगहों पर काम करने के लिए मजबूर हैं।

करुरेन्द्र ने बताया कि हमने इस साल ही समय-समय पर ऑपरेशन  चलाकर 75 बच्चों को उनका बचपन वपिस करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। 

इस दौरान थाना गौरा चौकी से रेस्क्यू किए गए चार बच्चे भी सीडब्ल्यूसी के ऑफिस में अपने परिजनों के साथ मौजूद थे। बच्चों से जब होटलों पर काम करने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि हमारी मजबूरी थी और हम इसीलिए वहां काम करते थे। हम भी पढ़ना-लिखना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।

इस दौरान 12 साल के लाले ने कहा कि मैं होटल पर अपनी मर्जी से काम नहीं करता था, मेरे घर में मजबूरी थी और मेरे पापा स्कूल में नाम भी नहीं लिखा रहे थे। 

उसने बताया कि हमसे होटल पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक काम करवाया जाता था।  जिसके एवज में हमें 1000 या 2000 रुपये दिए जाते थे। इसके साथ में ही हमें मालिक द्वारा काफी प्रताड़ित भी किया जाता था और मारने-पीटने के साथ-साथ गालियां भी खूब मिलती थीं।

कॉउंसिलिंग के बाद परिजनों ने बताया कि अब हम अपने बच्चों से इस तरह के काम नहीं करवाएंगे और उनका आज ही प्राइमरी में एडमिशन करवाएंगे।

हम आपको बता दें कि जिले की सीडब्ल्यूसी काफी समय से इस तरह के बच्चों की काउंसलिंग करके उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है और इसके साथ ही कमेटी द्वारा असहाय बच्चों को शेल्टर होम्स या अनाथालय में लाकर उनके पढ़ाई-लिखाई और अन्य का ध्यान रखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे