Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शासन से मांगी आरटीआई;मिली जान से मारने की धमकी


अखिलेश्वर तिवारी
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की न्याय की गुहार
बलरामपुर : उतरौला तहसील के निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मोहम्मद मुबारक़ को उनके ही गांव रामवापुर कला के प्रधान प्रतिनिधि आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने आज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपा।

मुबारक़ ने बताया कि हमने गांव के विकास कार्यों में व्यप्त भ्रष्टाचार पर जब शासन से आरटीआई मांगना शुरू किया और जब प्रधान के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खुलनी शुरू हुई तो रमवापुर कला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिरज्जुद्दीन उर्फ राजू ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि राजू ने उन्हें फ़ोन करके कहा कि तुम मेरे खिलाफ आरटीआई मांगना और दरख्वास्त देना बंद कर दो वरना मुझे बंदूक खरीदने की जरूरत नहीं है। मैं जब चाहूं तब तुम्हें मौत के घाट उतार सकता हूँ।

मुबारक़ ने बताया कि मैंने इस संबंध में उतरौला कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

इस बाबत जब हमने अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। हम तहरीर के अनुसार जांच करवाएंगे और अगर जांच में आरोप सही पाया जाता है तो हम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। हम आपको बता दें कि इससे पहले भी कई आरटीआई कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा चुकी है और कई की मौत भी हो चुकी है। देखने वाली बात होगी कि जिले की पुलिस किस तरह से इस मामले में एक्शन लेकर आरोपी पर कार्रवाई करती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे